प.बंगाल : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बेलूर मठ पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

Ads

प.बंगाल : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बेलूर मठ पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 12:13 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 12:13 PM IST

कोलकाता, 21 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बेलूर मठ का दौरा किया। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद रामकृष्ण मठ एवं मिशन के मुख्यालय की उनकी यह पहली यात्रा थी।

अधिकारियों ने बताया कि शुभेंदु सुबह बेलूर मठ पहुंचे और इस दौरान उन्होंने मठ के अध्यक्ष से मुलाकात की।

हुगली नदी के तट पर स्थित मठ परिसर में पहुंचने पर वरिष्ठ संतों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक आध्यात्मिक यात्रा थी। मुख्यमंत्री ने संतों से आशीर्वाद लिया और मठ में कुछ समय बिताया।’’

स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित बेलूर मठ को राज्य के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में गिना जाता है। यहां देशभर से श्रद्धालु आते हैं।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव