Pacific Mall Fire: सुबह-सुबह मॉल में मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बिगड़ गए हालात, जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे लोग

Ads

Pacific Mall Fire: सुबह-सुबह मॉल में मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बिगड़ गए हालात, जान बचाकर इधर उधर भागने लगे लोग

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 10:27 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 11:03 AM IST

Pacific Mall Fire | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पैसिफिक मॉल में सुबह आग लगी
  • सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम से आग शुरू हुई
  • दमकल टीम ने 1 घंटे में आग पर काबू पाया

गाजियाबाद: Pacific Mall Fire उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पैसिफिक मॉल (Pacific Mall Fire) सुबह सुबह आग लग गई। जिससे पूरे सिनेमाघर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम (Cinema Hall Fire News) में लगी है और धीरे धीरे मॉल के ऑडी रूम तक पहुंच गई। आग लगने के बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Ghaziabad Mall Fire मिली जानकारी के अनुसार, घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित पैसिफिक मॉल की है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7.30 बजे अचानक मॉल की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद मॉल स्टाफ ने तत्काल फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इधर घटन की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद, करीब 1 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैदमकल विभाग और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र के कौशांबी स्थित आनंद विहार बॉर्डर पर बने पैसिफिक मॉल की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग कहाँ लगी थी?

पैसिफिक मॉल के सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में।

आग कब लगी थी?

बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे।

क्या आग पर काबू पा लिया गया है?

हाँ, दमकल टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी।