BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

India on Ceasefire in Gaza: इजरायल-गाजा मामले से भारत ने खुद को रखा दूर तो भड़की कांग्रेस.. लिखा “फिलिस्तीन हिंसा झेल रहा है.. चुप रहना सही नहीं”..

“आज जब फिलिस्तीन हिंसा, मानवीय पतन और बढ़ती अस्थिरता झेल रहा है, तब भारत का चुप रहना सही नहीं है। मोदी सरकार को भारत के इतिहास को देखते हुए यह …

What is India's stand on the ceasefire in Gaza

What is India's stand on the ceasefire in Gaza

satya prakash
Published: 14 Jun 2025 | 2:39 pmModified: 14 Jun 2025 | 2:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. भारत ने गाजा संघर्षविराम मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
  2. कांग्रेस ने मोदी सरकार की चुप्पी को शर्मनाक बताया।
  3. फिलिस्तीन में मानवाधिकार संकट, भारत को बोलना चाहिए था।

What is India's stand on the ceasefire in Gaza: नई दिल्ली: शनिवार को गाजा में संघर्ष विराम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के दौरान भारत के गैर मौजूद रहने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठायें है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट लिखकर केंद्र की सरकार पर आरोप लगाए है कि, "इस वक़्त भारत को मजबूती के साथ गाजा में युद्धविराम के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए था, लेकिन भारत ने युद्ध, नरसंहार और न्याय के खिलाफ अपने सैद्धांतिक रुख को त्याग दिया।"

Read More: Aaj ka Mausam: भारी बारिश के साथ होगी मानसून की एंट्री.. अगले 24 घंटे में इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

क्या लिखा कांग्रेस ने?

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, "12 जून, 2025 को संयुक्त राष्ट्र में गाजा युद्धविराम पर भारत का मतदान से दूर रहना बेहद शर्मनाक है। भारत हमेशा से शांति, न्याय और मानव गरिमा के पक्ष में खड़ा रहा है। फिलिस्तीन में 60,000 से ज्यादा जान गंवा चुके हैं, उनमें से ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। हज़ारों लोग भूख से तड़प रहे हैं और मर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय सहायता बंद हो गई है। ये एक मानवीय त्रासदी है। इस वक़्त भारत को मजबूती के साथ गाजा में युद्धविराम के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए था, लेकिन भारत ने युद्ध, नरसंहार और न्याय के खिलाफ अपने सैद्धांतिक रुख को त्याग दिया।"

रणनीतिक नहीं, सैद्धांतिक फैसला

What is India's stand on the ceasefire in Gaza: कांग्रेस ने आगे लिखा, "भारत ने किसी रणनीति के तहत नहीं, बल्कि सिद्धांत के तौर पर फिलिस्तीन के साथ खड़े होने का चुनाव किया था, लेकिन आज वह गौरवशाली विरासत मलबे में तब्दील हो चुकी है। आज भारत अपने सिद्धांतों को छोड़कर तेल अवीव के आगे झुक गया है। ये वही सिद्धांत थे, जिन्होंने कभी हमें दुनिया के नैतिक मूल्यों का दिशा देने वाला बनाया था। यह याद रखना होगा कि वैश्विक नेतृत्व चुप्पी पर नहीं बनता। अगर हम चाहते हैं कि भारत की आवाज वैश्विक मंच पर मायने रखे, तो सबसे बड़ी बात होगी कि हम साहस के साथ अन्याय के खिलाफ खड़े रहें।"

उन्होंने लिखा, "आज जब फिलिस्तीन हिंसा, मानवीय पतन और बढ़ती अस्थिरता झेल रहा है, तब भारत का चुप रहना सही नहीं है। मोदी सरकार को भारत के इतिहास को देखते हुए यह आत्मसात करना होगा कि सबसे ऊंची आवाज़ में बोलने वाले देश को दुनिया नहीं सुनती। दुनिया उसे सुनती है- जो पूरे साहस और अंतरात्मा के साथ बोलता है।"

भारत ने किया परहेज, नहीं लिया मतदान में हिस्सा

गौरतलब है कि, संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा में ‘‘तत्काल, बिना शर्त और स्थायी’’ युद्धविराम की मांग वाले मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से भारत ने परहेज किया है।

Image

संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्पेन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर मतदान हुआ। इस प्रस्ताव में तत्काल, बिना शर्त तथा स्थायी युद्धविराम और हमास तथा अन्य समूहों द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों की तत्काल तथा बिना शर्त रिहाई की मांग की गई। भारत समेत 19 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया, जबकि 12 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया और पक्ष में 149 वोट पड़े।

‘नागरिकों की सुरक्षा और कानूनी एवं मानवीय दायित्वों को कायम रखना’ शीर्षक वाले प्रस्ताव पर मतदान की व्याख्या में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि यह प्रस्ताव गाजा में बिगड़ती मानवीय स्थिति की पृष्ठभूमि में लाया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत गहराते मानवीय संकट से बहुत चिंतित है और नागरिकों की मौत की घटना की निंदा करता है। हरीश ने कहा कि भारत पहले भी इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर प्रस्तावों से दूर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज मानना है कि संघर्षों को बातचीत और कूटनीति से ही हल किया जा सकता है। दोनों पक्षों को करीब लाने के लिए एक संयुक्त प्रयास किया जाना चाहिए। इन कारणों से हम इस प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहेंगे।’’

Read Also: Heavy Rain Alert Issued: राज्य के 5 पांच जिले में होने वाली है भयंकर बारिश.. मौसम विभाग की साफ चेतावनी, रेड अलर्ट भी कर दिया जारी

प्रस्ताव में मांग की गई कि इजराइल तुरंत नाकाबंदी खत्म करे, सभी सीमा पार मार्ग खोले और यह सुनिश्चित करे कि अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय सिद्धांतों के तहत दायित्वों के अनुरूप गाजा पट्टी में फलस्तीनी नागरिकों तक तुरंत और बड़े पैमाने पर सहायता पहुंचाई जाए।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: भारत ने 12 जून 2025 को गाजा संघर्षविराम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग से दूरी बनाई। इस पर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि यह एक रणनीतिक संतुलन की नीति के तहत किया गया है, जिससे भारत इजरायल और फिलिस्तीन दोनों पक्षों के साथ अपने संबंधों को संतुलित रखना चाहता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: What is India's stand on the ceasefire in Gaza, India's absence during voting in UNGA

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm