BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raja murder case Big revelation: कातिल सोनम का नया ‘संजय कनेक्शन’.. इस शख्स से करती थी घंटो फ़ोन पर बात, 100 से ज्यादा बार किया कॉल..

मेघालय पुलिस कल मंगलवार को राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी आरोपी सोनम रघुवंशी और तीन दूसरे आरोपियों के साथ क्राइम सीन रिक्रिएट करने चेरापूंजी के वेई सवाडोंग फॉल्स पहुंची …

What is Sanjay Verma's connection in Raja murder case

What is Sanjay Verma's connection in Raja murder case

satya prakash
Published: 18 Jun 2025 | 3:14 pmModified: 18 Jun 2025 | 3:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. सोनम ने संजय वर्मा को 119 बार कॉल किया।
  2. संजय वर्मा की भूमिका पर पुलिस कर सकती है जांच।
  3. हत्या में प्रयुक्त हथियार खाई से बरामद।

What is Sanjay Verma's connection in Raja murder case?: शिलांग: देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जांच में जुटी पुलिस को एक नए शख्स के बारें में पता चला है। इस नए शख्स का नाम संजय वर्मा बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का इस संजय वर्मा नाम के युवक से कनेक्शन सामने आया है।

Read More: Sai Cabinet Big Decisions: छत्तीसगढ़ में होगा स्टेट मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट का गठन.. साय कैबिनेट के बड़े फैसलों में किया शामिल

दरअसल सूत्रों की मानें तो, कातिल सोनम इस संजय वर्मा नाम के शख्स से घंटो फोन पर बातें किया करती थी। इतना ही नहीं बल्कि एक मार्च से 8 अप्रैल के बीच सोनम ने इस संजय को एक-दो नहीं बल्कि 119 दफे फोन कॉल किया है। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि, क्या इस संजय वर्मा की भी इस हत्याकांड में किसी तरह की कोई भूमिका है? फ़िलहाल इस व्यक्ति का फोन स्वीच ऑफ है। पुलिस ने इसके बारें में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हालांकि इस नंबर को लेकर किसी तरह की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

शिलॉन्ग के थाने में सोनम, इस तरह कट रहे दिन

What is Sanjay Verma's connection in Raja murder case?: बहुचर्चित हत्याकांड राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी की जिंदगी अब बर्बाद हो चुकी है। कभी राजा की पत्नी के तौर पर प्रतिष्ठित रघुवंशी परिवार की बहु कहलाने वाली सोनम ने अपने ही हाथों अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। राजा की हत्या से उसके मंसूबे तो पूरे नहीं हुए उलटे वह शिलांग के सदर थाने के हवालात में बिताने पर मजबूर हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम इस वक़्त मेघालय पुलिस की रिमांड पर है। उसे थाने के जिस हवालात में रखा गया है, वहां के कमरे का आकर 10 गुना 10 फ़ीट है। यहां कातिल सोनम को सोने के लिए एक दरी और चादर मुहैय्या कराया जाता है। सम्भवतः अब उसकी बाकि की जिंदगी भी ऐसे ही किसी जेल के बंद कमरे के भीतर ही बीत जाये।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे में अपनी गिरफ्तारी के दौरान वह काले कपड़ो में नजर आई थी लेकिन पुलिस हिरासत में उसे पहनने के लिए सफेद टी-शर्ट और भूरे लोअर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, पूछताछ से पहले उससे ही कपड़ो के बारें में पूछा गया था।

सोनम को बेहद सख्त पहरे के बीच रखा गया है। हर वक़्त दो महिला पुलिसकर्मी उसपर नजर बनाये हुए है, साथ ही सेल के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये है ताकि उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। सेल के भीतर किसी भी तरह की नुकीली और धारदार चीजे नहीं है, जिससे वह खुद को नुकसान पहुंचा सके। सोनम को बाहरी किसी भी व्यक्ति से मिलने की इजाजत नहीं है।

Read Also: Sai Cabinet Big Decisions: छत्तीसगढ़ में शहीद पुलिसकर्मियों के लिए साय सरकार का बड़ा ऐलान.. अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़ा है फैसला

कल हुआ क्राइम सीन का रिक्रिएशन

What is Sanjay Verma's connection in Raja murder case?: गौरतलब है कि, मेघालय पुलिस कल मंगलवार को राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी आरोपी सोनम रघुवंशी और तीन दूसरे आरोपियों के साथ क्राइम सीन रिक्रिएट करने चेरापूंजी के वेई सवाडोंग फॉल्स पहुंची थी। इस दौरान उन्हें हत्या में प्रयुक्त एक और हथियार बरामद करने में कामयाबी मिली। हत्यारों ने कत्ल के बाद इसे गहरी खाई में फेंक दिया था। पुलिस इस पूरे हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है ताकि आरोपी किसी भी तरह के संदेह का लाभ न लेने पाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। इससे पहले, पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक सिम ने कहा था कि आरोपियों के खिलाफ तय वक़्त के भीतर चार्जशीट दाखिल करने के कोशिश जारी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: What is Sanjay Verma's connection in Raja murder case? Raja murder case Big revelation

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm