Lalu Yadav on Mahakumbh: ‘कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ..’ फंस गए लालू यादव, महाकुंभ को लेकर दिया विवादित बयान
Lalu Yadav on Mahakumbh: ‘कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ..’ फंस गए लालू यादव, महाकुंभ को लेकर दिया विवादित बयान |
- मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने की रविवार को घोषणा की।
- दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 14 महिलाओं समेत कुल 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
- कुंभ को लेकर लालू यादव ने कहा-'कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ।'
नई दिल्ली: Lalu Yadav on Mahakumbh: शनिवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है। मृतकों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें LNJP और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर है। इस हादसे और महाकुंभ को लेकर पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है।
महाकुंभ को लेकर लालू यादव का विवादित बयान
लालू प्रसाद यादव ने भगदड़ की घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मैं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने इस हादसे के लिए पूरी तरह से रेलवे को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वहीं कुंभ को लेकर उन्होंने कहा-'कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ।'
#WATCH | Stampede at New Delhi Railway Station | Patna, Bihar: Former Union Railway Minister and RJD Chief Lalu Prasad Yadav says, "The incident is very unfortunate and I offer my condolences to the victims. This is a mismanagement by the Railway that led to the loss of so many… pic.twitter.com/83icLBvtSm
— ANI (@ANI) February 16, 2025
बता दें कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 14 महिलाओं समेत कुल 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।
मुआवजे का ऐलान
वहीं रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने की रविवार को घोषणा की। रेलवे ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी, विशेषकर प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए। इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 14 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: 'What is the meaning of Kumbh? Kumbh is useless..' Lalu Yadav got trapped, gave a controversial statement on Mahakumbh

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm