जब हिरासत में ही झगड़ पड़े उमर अब्दुल्ला और महबूबा, बीजेपी को समर्थन पर शुरू हुआ था विवाद, अलग रखे गए

जब हिरासत में ही झगड़ पड़े उमर अब्दुल्ला और महबूबा, बीजेपी को समर्थन पर शुरू हुआ था विवाद, अलग रखे गए

जब हिरासत में ही झगड़ पड़े उमर अब्दुल्ला और महबूबा, बीजेपी को समर्थन पर शुरू हुआ था विवाद, अलग रखे गए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: August 12, 2019 8:42 am IST

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद हिरासत में लिए गए नेता उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती हिरासत में एक—दूसरे से लड़ने लगे। इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया ​कि बाद में प्रशासन को इन दोनों को अलग—अलग जगह रखना पड़ा। इन दोनों को हरि निवास महल में हिरासत में रखा गया है। हरि निवास महल आतंकियों से पूछताछ के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जगह के रूप में जाना जाता है।

read more : यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छत्तीसगढ़ से राजस्थान जाने वाली ये गाड़ियां इन दिनों में रहेंगी रद्द

इन दोनों के बीच विवाद की वजह बीजेपी ही थी। क्योंकि दोनों एक-दूसरे पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी को लाने का आरोप मढ़ रहे थे। इसी बीच, उमर महबूबा पर चिल्ला पड़े और उन पर और उनके दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद पर बीजेपी से 2015 और 2018 में गठबंधन करने के लिए ताना जड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई। पीडीपी चीफ महबूबा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को जमकर जवाब दिए।

read more : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पीओके भारत का हिस्सा है, आर्टिकल 370 खत्म करना महत्वपूर्व निर्णय, जानिए

महबूबा ने उमर को याद दिलाया कि फारूक अब्दुल्ला का गठबंधन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में एनडीए से था। एक अधिकारी ने बताया, ‘उन्होंने जोर से उमर से कहा कि आप तो वाजपेयी सरकार में विदेश मामलों के जूनियर मिनिस्टर थे।’ महबूबा ने उमर के दादा शेख अब्दुल्ला को भी 1947 में जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया।

read more : थाने से 500 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान को लगी चोट

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर यह फैसला किया गया कि दोनों को अलग रखा जाए। उमर को महादेव पहाड़ी के पास चेश्माशाही में वन विभाग के भवन में रखा गया है जबकि महबूबा हरि निवास महल में ही हैं।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/Ylhyzg5MAJk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com