अमेरिका में नस्लवाद के निशाने पर भारतीय, प्रधानमंत्री चुप क्यों: कांग्रेस

अमेरिका में नस्लवाद के निशाने पर भारतीय, प्रधानमंत्री चुप क्यों: कांग्रेस

अमेरिका में नस्लवाद के निशाने पर भारतीय, प्रधानमंत्री चुप क्यों: कांग्रेस
Modified Date: September 21, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: September 21, 2026 6:44 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिका में रहने वाले भारतीय नागरिकों तथा भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ कथित ‘नस्ली हमलों’ को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस मुद्दे पर ‘‘चुप’’ क्यों हैं।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि व्यक्तिगत राजनीतिक रिश्ते वाली विदेश नीति में भारतीय नागरिकों की गरिमा के साथ समझौता नहीं किया सकता।

उन्होंने अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक अर्थशास्त्री के उस ‘एक्स’ पोस्ट का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा, जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिका में भारतीय लोगों को नस्लवाद का सामना करना पड़ रहा है।

खेड़ा ने कहा, ‘‘अमेरिका में भारतीय लोगों को नस्ली हमलों और भारत विरोधी बयानबाजी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय लोगों के खिलाफ बढ़ते माहौल को लेकर चिंता है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘सबसे बड़े समर्थक’’ रहे हैं, लेकिन अब इस मुद्दे पर क्यों मौन हैं?

खेड़ा ने अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों की सुरक्षा के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि वहां बढ़ते कथित भारत-विरोधी माहौल के बीच नस्ली हमलों का जोखिम बढ़ सकता है।

उन्होंने केंद्र सरकार से विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अमेरिका में पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों के लिए परामर्श जारी करने का आग्रह किया।

भाषा हक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में