टीवीके के एक विधायक को द्रमुक क्यों खरीदेगी: द्रमुक नेता ने सवाल किया
टीवीके के एक विधायक को द्रमुक क्यों खरीदेगी: द्रमुक नेता ने सवाल किया
चेन्नई, छह जुलाई (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता टी.के.एस. एलंगोवन ने सोमवार को उनकी पार्टी पर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के एक विधायक को अपने पाले में करने की कोशिश के आरोपों को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह फर्जी और द्रमुक की छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश बताया।
एलंगोवन ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘वे कह रहे हैं कि द्रमुक ने टीवीके के एक विधायक को खरीदने की कोशिश की। यह पूरी तरह बेतुका है, क्योंकि एक विधायक को अपने साथ लाने से द्रमुक को कोई लाभ नहीं होने वाला है। आखिर द्रमुक को किसी विधायक को खरीदने की क्या जरूरत है?’’
उन्होंने दावा किया कि संख्या बल साबित करने की जरूरत टीवीके को थी, इसलिए उसे ऐसा करने की जरूरत थी।
एलंगोवन ने आरोप लगाया, ‘‘टीवीके के पास केवल 107 सीट थीं और उसे बहुमत के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत थी। इसी कारण वह खुद ही विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल हुई।’’
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरा घटनाक्रम टीवीके द्वारा की गई कथित खरीद-फरोख्त से ध्यान भटकाने और द्रमुक के खिलाफ झूठा माहौल बनाने के उद्देश्य से रचा गया था।
भाषा
अमित अविनाश
अविनाश

Facebook


