Woman Death Video: पति की रिटायरमेंट पार्टी में हुई पत्नी की मौत, कुर्सी पर बैठे-बैठे चले गई जान, देखें हैरान करने वाला वीडियो
Woman Death Video: पति की रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी के साथ कुछ ऐसा हो गया कि सभी के होश उड़ गए। दरअसल, यह घटना उस समय

Woman Death Video / Image Credit : IBC24
कोटा : Woman Death Video: राजस्थान के कोटा जिले से दिल को झकझोर के रख देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पति की रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी के साथ कुछ ऐसा हो गया कि सभी के होश उड़ गए। दरअसल, यह घटना उस समय हुई जब देवेंद्र संदल, जो कि कोटा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे, अपने रिटायरमेंट के अवसर पर परिवार और दोस्तों के लिए एक पार्टी दी थी। उसी समय उसकी पत्नी के साथ यह दुखद हादसा हुआ और उनकी पत्नी का निधन हो गया। हालांकि देवेंद्र संदल की मौत दिल का दौरा पड़ने से मौत की मौत की वजह बताई जा रही है।
बैठे-बैठे पत्नी की थम गई सांसे
Woman Death Video: देवेंद्र संदल की पत्नी पार्टी के दौरान अपने पति को रिटायरमेंट की माला पहनाने के बाद कुर्सी पर आराम से बैठी हुई थीं, लेकिन अचानक वह बेहोश हो गईं और तुरंत सभी लोग घबराकर उनकी मदद के लिए दौड़े। पारिवारिक सदस्य और उपस्थित लोग उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है. क्योंकि खुशियां मातम में फ़ैल गई।
पति ने पत्नी की लिए लिया था वीआरएस
Woman Death Video: बता दें कि, देवेंद्र संदल ने अपने परिवार के लिए वीआरएस (वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम) लिया था, ताकि वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें। पत्नी के साथ बिताए गए इस खास पल को देवेंद्र कभी नहीं भूल पाएंगे। जहां एक ओर वह रिटायरमेंट के इस खुशी के मौके पर पत्नी को अपने साथ देखना चाहते थे, वहीं यह पल उनकी जिंदगी का सबसे दुखद क्षण बन गया।
हमेशा के लिए दूर हो गई पत्नी
Woman Death Video: पत्नी को इस ख़ुशी के पल में खोने वाले देवेंद्र संदल सेंट्रल वेयरहाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को ऑफिस में उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी दीपिका भी उनके साथ थीं। विदाई समारोह चल ही रहा था, लेकिन एक झटके में उनकी सांसे थम गई और उनकी पत्नी दीपिका उनसे हमेशा के लिए दूर हो गई।
यहां देखें भावुक करने वाले वीडियो :-
▶️कोटा में पति की रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी की मौत, माला पहनाने के बाद कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हुईं
▶️मातम में बदलीं खुशियां#Farewell #HeartAttack #viralvideo pic.twitter.com/NSokjC3FYT
— IBC24 News (@IBC24News) December 25, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Wife dies at husband's retirement party, she died while sitting on a chair, watch the shocking video

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm