महिला और उसके दो बच्चों की आग की चपेट में आने से मौत

महिला और उसके दो बच्चों की आग की चपेट में आने से मौत

महिला और उसके दो बच्चों की आग की चपेट में आने से मौत
Modified Date: September 11, 2023 / 09:54 pm IST
Published Date: September 11, 2023 9:25 pm IST

जयपुर, 11 सितंबर (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत के पास बने घर में लगी आग के चपेट में आने से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि ठेठार गांव में खेत में बने एक घर में आग लगने से ज्योति राजपूत और उसके दो मासूम बच्चे सार्थक (3) और मोहित (1) की मौत हो गई।

Read More: IND Vs PAK Asia Cup 2023 LIVE Update: केएल राहुल ने मेदान में लाई सुनामी, जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी, टीम इंडिया का स्कोर 250 के करीब 

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आग केरोसिन के तेज से लगी है। घर में आग लगने के समय मृतका और उसके बच्चों के अलावा कोई मौजूद नहीं था।

Read More: IRCTC Latest Tour Package: माँ वैष्णो देवी दर्शन का शानदार मौक़ा.. IRCTC दे रहा है बेहद किफायती पैकेज, उठा लीजिये फायदा

उन्होंने बताया कि मृतका का पति खेती करता है और खेत के पास ही बने घर में उसका परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। मृतका के परिजनों की ओर से शिकायत करने पर मामला दर्ज किया जायेगा।

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।