Devar Bhabhi Love Story: अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो.. 

अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, Husband Murder in Devar Bhabhi Love Story

Devar Bhabhi Love Story: अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो.. 

Devar Bhabhi Love Story. Image Source- IBC24

Modified Date: February 15, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: February 15, 2026 7:46 pm IST

गोड्डा: Devar Bhabhi Love Story झारखंड के गोड्डा जिले में अपने देवर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखने वाली एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला के अलावा भाड़े के दो हत्यारों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि मृतक का भाई फरार बताया जा रहा है। महिला के पति (32) की 27 जनवरी को महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी गई थी।

महागामा के पुलिस अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “हमने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि मृतक का भाई अभी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मृतक की पत्नी सोनी देवी (30) का अपने देवर रोहित मोदी के साथ करीब चार से पांच वर्षों से अवैध प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने महिला के पति को रास्ते से हटा दिया।” जांच के दौरान यह सामने आया कि पूरी घटना की साजिश महिला और उसके देवर ने मिलकर रची थी।

शराब पिलाने के बहाने वारदात को अंजाम

Devar Bhabhi Love Story आजाद ने बताया कि रोहित ने अपने गांव के दोस्त मोहम्मद शैन के माध्यम से एक लाख रुपये में महिला के पति की हत्या की सुपारी दी। इसके बाद शैन ने अपने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिडो को इस वारदात में शामिल किया और उसे 25,000 रुपये दिए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और अन्य संबंधित सामान भी बरामद कर लिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि साजिश के तहत शैन और विजेंद्र ने कुल्हाड़ी खरीदी और 27 जनवरी को रोहित के निर्देश पर शराब पिलाने के बहाने मृतक को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।