India UK Trade Deal News: व्हिस्की और लग्जरी कारों से लेकर सस्ती होने वाली है ये चीजें, इंडिया-यूके डील इस दिन से हो सकती है लागू
India UK Trade Deal News: जुलाई 2025 में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौता हुआ था। व्यापार समझौते के अप्रैल, 2026 में लागू होने की
India UK Trade Deal News/Image Credit: X Handle
- जुलाई 2025 में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौता हुआ था।
- व्यापार समझौते के अप्रैल, 2026 में लागू होने की संभावना है।
- समझौता लागू होने के बाद भारत में ब्रिटेन से आने वाली कारों और व्हिस्की पर कम शुल्क लगेगा।
India UK Trade Deal News: नई दिल्ली: जुलाई 2025 में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौता हुआ था। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल, 2026 में लागू होने की संभावना है। इस समझौते के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि, भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई, 2025 को Comprehensive Economic and Trade Agreement (सीईटीए) (India UK Trade Deal News) पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने आगे बताया कि, इस समौझते के तहत भारत के 99 फीसदी उत्पाद ब्रिटेन में बिना किसी शुल्क के भेजे जा सकेंगे, जबकि भारत में ब्रिटेन से आने वाली कारों और व्हिस्की पर कम शुल्क लगेगा। दोनों देशों ने दोहरा अंशदान संधि (डीसीसी) पर भी हस्ताक्षर किए हैं, ताकि अस्थायी कर्मचारी किसी भी देश में दो बार सामाजिक कर न दें। अधिकारी ने बताया कि दोनों समझौते एक साथ लागू किए जा सकते हैं।
जारी है अनुमोदन प्रक्रिया
India UK Trade Deal News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस समझौते को लागू करने से पहले इसे संसद से मंजूरी लेनी होगी। ऐसे व्यापार समझौतों को भारत में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंज़ूरी दी जाती है। ब्रिटेन के सदन में इस सप्ताह की शुरुआत में भारत-ब्रिटेन CETA पर बहस हुई। व्यापार एवं वाणिज्य विभाग में राज्य मंत्री क्रिस ब्रायंट ने इस समझौते को एक महत्वपूर्ण (India UK Trade Deal News) उपलब्धि बताते हुए कहा कि, यह ब्रिटेन के व्यवसायों के लिए द्वार खोलने के मामले में भारत की पिछली मिसाल से कहीं आगे जाता है। ब्रिटिश संसद वर्तमान में समझौते की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है, जिसमें हाउस ऑफ कॉमंस, हाउस ऑफ लॉर्ड्स दोनों में बहस के साथ-साथ समिति स्तर की समीक्षाएं भी शामिल हैं। अनुमोदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यह समझौता आपसी सहमति से तय की गई तारीख पर लागू होगा।
इस डील का व्यापार पर क्या होगा प्रभाव
India UK Trade Deal News: CETA का लक्ष्य भारत और ब्रिटेन के बीच मौजूदा 56 अरब डॉलर के व्यापार को 2030 तक दोगुना करना होगा। भारत ने चॉकलेट, बिस्कुट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स सहित कई ब्रिटिश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के लिए अपने बाजार खोल दिए हैं। इसके बदले में, भारतीय निर्यातकों को वस्त्र, जूते, रत्न और आभूषण, खेल सामग्री और खिलौने जैसे (India UK Trade Deal News) उत्पादों के लिए ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के तहत, स्कॉच व्हिस्की पर शुल्क तत्काल 150 फीसदी से घटाकर 75 फीसदी कर दिया जाएगा और 2035 तक इसे और घटाकर 40 फीसदी कर दिया जाएगा।
दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण है समझौता
India UK Trade Deal News: इसके साथ ही भारत ऑटोमोबाइल पर कोटा-बेस्ड सिस्टम के तहत पांच सालों में टैरिफ को धीरे-धीरे 110 प्रतिशत से (India UK Trade Deal News) घटाकर 10 प्रतिशत कर देगा। इसके बदले में, भारतीय मेकर्स को कोटा ढांचे के तहत इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए ब्रिटेन में बाजार पहुंच प्राप्त होगी। यह समझौता दुनिया की पांचवीं और छठी सबसे बड़ी इकोनॉमी के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके लागू होने के बाद व्यापार प्रवाह को नया रूप देने की उम्मीद है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Liquor Price Hike: इतने रुपए बढ़ेंगे देसी शराब के दाम, इस दिन से लागू होगा नया रेट, दुकानों को लेकर भी लिया गया ये बड़ा फैसला
- Bageshwar Dham Kanya Vivah News: बागेश्वर धाम में संपन्न हुआ 305 कन्याओं का विवाह, उपमुख्यमंत्री समेत कई संत हुए शामिल
- Raipur GATE Exam Scam : बीटेक पास मुन्ना भाइयों की बड़ी साजिश, ब्लूटूथ डिवाइस से दे रहे थे GATE की परीक्षा, नकल का तरीका जान उड़ जाएंगे होश

Facebook


