Ghaziabad Dumping Ground Dispute : डंपिंग ग्राउंड के विरोध में भारी बवाल, पुलिस ने महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आप भी देखें वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई लोग घायल हुए। विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Ghaziabad Dumping Ground Dispute : डंपिंग ग्राउंड के विरोध में भारी बवाल, पुलिस ने महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आप भी देखें वीडियो वायरल

Ghaziabad Dumping Ground Dispute / Image Source : X

Modified Date: February 15, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: February 15, 2026 9:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद के मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड निर्माण के विरोध में हिंसक झड़प।
  • प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
  • ग्रामीणों की मांग है कि इस जगह पर स्कूल और अस्पताल बनाया जाए, कई लोग घायल हुए।

गाजियाबाद : Ghaziabad Dumping Ground Dispute उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड (कूड़ाघर) को लेकर विवाद बढ़ गया है। ट्रॉनिका सिटी के मीरपुर हिंदू गांव में रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कूड़ाघर बनाने का विरोध शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर हंगामा और बवाल हुआ। पुलिस ने लोगों को गाड़ियों में भरना शुरू कर दिया वहीँ ग्रामीण ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस जमीन पर कूड़ाघर नहीं, बल्कि स्कूल और अस्पताल चाहते हैं क्योंकि कूड़े की बदबू से लोग बीमार पड़ रहे हैं। Dumping Ground Dispute बवाल तब शुरू हुआ जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को जबरन गाड़ियों में भरकर ले जाने की कोशिश की। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लोगों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की इस कार्रवाई में महिलाओं और बुजुर्गों समेत करीब 50-60 लोग घायल हुए हैं, और एक बुजुर्ग महिला तो बेहोश भी हो गई। इस मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे है.

इलाके में पुलिस बल तैनात

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की है। UP Police Viral Video,  पुलिस का कहना है कि भीड़ के हिंसक होने के बाद उन्हें बल प्रयोग करना पड़ा। दूसरी ओर, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और इलाके में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.