फूल तोड़ने पर बहू ने सास को बाल पकड़कर पीटा, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Ads

फूल तोड़ने पर बहू ने सास को बाल पकड़कर पीटा, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ़्तार

  •  
  • Publish Date - June 3, 2018 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

कोलकाता। बेटों से ज्यादा प्रेम बेटियां अपने माता-पिता से करती हैं। लेकिन ऐसा क्या हो जाता है कि कई बार जो बेटियां अपने माता-पिता के प्रति बहुत स्नेह दिखाती हैं, वही ससुराल में जाकर अपनी सास को दुश्मन समझने लगती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपनी सास को बुरी तरह से पीट रही है। ये मामला कोलकाता के गरिया इलाके का है। 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये महिला अपनी सास को सिर्फ इसलिए मार रही है, क्योंकि सास ने आंगन में लगा एक फूल बहू से बिना पूछे तोड़ दिया था। सास के फूल तोड़ने पर बहू को लगा कि सास की इतनी हिम्मत कि मेरे से बिना पूछे फूल तोड़ दिया। बहू सास को बाल पकड़कर पीटने लगी। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की नजर पड़ी, तो उसने इस घटना की वीडियो बना लिया। 

 ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता की दबंगई, बिजली बिल का बकाया लेने पहुंचे अफसरों को धमकाया

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार बहू अपनी हरकतों से इंसानियत को शर्मसार कर रही है। बहू अपनी 75 वर्षीय सास के चेहरे पर लगातार मार रही है और बीच-बीच में एक पॉलीथीन दिखा रही है, जिसमें तोड़े गए फूल रखे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद ये वीडियो एक पुलिसकर्मी की नजर में आया। पुलिस ने वीडियो की मदद से आरोपी बहू की पहचान की और 29 मई को उसे गिरफ़्तार भी कर लिया। कोलकाता पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर बहू के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी है।

बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय सास  का नाम यशोदा पाल है, वो एक बीमारी से भी पीड़ित है। सास ने पुलिस को बताया कि वो बीमारी से पीड़ित हैं, इसलिए अभी तक शिकायत नहीं की थी।

वेब डेस्क, IBC24