जयपुर में महिला ने दो नाबालिग बेटियों के साथ तालाब में कूदकर जान दी: पुलिस
जयपुर में महिला ने दो नाबालिग बेटियों के साथ तालाब में कूदकर जान दी: पुलिस
जयपुर, 30 जून (भाषा) जयपुर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गोविंदगढ़ थाना प्रभारी विनोद सांखला ने बताया कि पूजा (25) मंगलवार तड़के चार बजे अपने घर से निकली और करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में बने तालाब में अपनी दोनों बेटियों के साथ कूद गई।
उन्होंने बताया, ‘‘इस घटना में पूजा और उसकी दोनों बेटियों-हर्षिता और चित्रांशी की मौत हो गई है।’’
थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।’’
पुलिस के अनुसार, खेत के मालिक रामकुमार सामोता ने बताया कि उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी और जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें तालाब में शव दिखाई दिए।
थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा बाकोलिया खारी
खारी

Facebook


