नोएडा में एक महिला ने खुदकुशी की, उसका पति गिरफ्तार
नोएडा में एक महिला ने खुदकुशी की, उसका पति गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), 22 मई (भाषा) नोएडा के कासना थानाक्षेत्र में एक महिला ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि महिला की आत्महत्या कर लेने के सिलसिले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिम्स अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने 20 मई को अपने घर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया एवं उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई जिसकी पहचान सुभाष शर्मा की पत्नी सोनिका (32) के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि सोनिका ने सुभाष शर्मा से 12 साल पूर्व प्रेम विवाह किया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।
उन्होंने बताया कि सोनिका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति सुभाष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार

Facebook


