झारखंड में महिला ने तेज रफ्तार ट्रेन से बच्चे को फेंका, मौत
झारखंड में महिला ने तेज रफ्तार ट्रेन से बच्चे को फेंका, मौत
सरायकेला (झारखंड), 22 मई (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक महिला को तेज रफ्तार ट्रेन से अपने बच्चे को फेंककर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को खरसावां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजखरसावां और महालीमारूप रेलवे स्टेशन के बीच हुई जब डेढ़ माह के बच्चे को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया।
उन्होंने बताया कि बच्चे का शव रेलवे पटरी के पास मिला।
खरसावां पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी गौरव कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव की निवासी मुद्रावती गोपे ने जब लगभग तीन साल के एक अन्य बच्चे को ट्रेन से फेंकने का प्रयास किया तो हावड़ा-बारबिल जन शताब्दी एक्सप्रेस के सहयात्रियों ने उसे रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया।
उन्होंने बताया, ‘‘महिला चार साल पहले पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ भाग गई थी। वे साथ रह रहे थे और उनकी शादी हो गई थी। पति ने जबरन उसे पश्चिम सिंहभूम स्थित पैतृक स्थान पर वापस भेज दिया था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’
भाषा शोभना वैभव
वैभव

Facebook


