खौलते तेल में डाल दिया 11 साल की लड़की का हाथ, ताकि साबित हो सके सच, जानिए क्या है मामला?

पड़ोसी महिला ने खौलते तेल में डाल दिया 11 साल की लड़की का हाथ! Woman dips 11-year-old girl's hand in boiling oil, arrested

खौलते तेल में डाल दिया 11 साल की लड़की का हाथ, ताकि साबित हो सके सच, जानिए क्या है मामला?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: September 23, 2021 5:58 pm IST

पाटन: गुजरात के पाटन जिले में एक महिला ने पड़ोस की 11 वर्षीय लड़की का हाथ उबलते तेल में कथित तौर पर जबरन डाल दिया ताकि साबित कर सके कि लड़की झूठ नहीं बोल रही है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी लखी मकवाना (40) को कथित घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बुधवार को पाटल के संतालपुर शहर में हुई।

Read More: 15 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत अब तक 26 गिरफ्तार, पीड़िता ने 33 लोगों के नाम बताए

गुजरात राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जागृतिबेन पंड्या ने जिलाधिकारी से कहा है कि घटना की जांच कराएं और रिपोर्ट सौंपें। घटना के बाद बनाए गए वीडियो में दिख रहा है कि पीड़िता की दाहिनी हथेली झुलस गई है और वह रोते हुए अपना दुखड़ा सुना रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाला गया है। पंड्या ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे सूचना दी गई है कि पाटन पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। मैंने अपने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिया है कि पीड़िता के घर जाएं और उसके उपचार का जायजा लें। मैंने जिलाधिकारी से भी कहा है कि अपनी तरफ से जांच कराएं और रिपोर्ट सौंपें।’’

Read More: रिश्वतखोर अधिकारियों पर लोकायुक्त का शिकंजा, रिश्वत लेते दो को रंगे हाथों पकड़ा

संतालपुर थाने के उपनिरीक्षक एन. डी. परमार ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हमला एवं आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच से पता चलता है कि महिला और लड़की का परिवार पड़ोसी हैं और करीब दस दिन पहले लड़की ने घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति को आरेापी से बात करते हुए देखा था।

Read More: वो ताकतवर नेता, जिसने अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं किया ब्रश, नहाने से भी करते थे परहेज, जानिए उनके किस्से

अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार की सुबह जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे तो आरोपी ने लड़की से पूछा कि क्या उसने दूसरे लोगों को उस व्यक्ति से उसकी बातचीत के बारे में बताया तो नहीं है। लड़की ने इस बात से इंकार किया लेकिन आरोपी उसे अपने घर के अंदर ले गई और उससे खौलते तेल में अपना हाथ डालने को कहा ताकि साबित हो सके कि वह झूठ नहीं बोल रही है।’’ उन्होंने कहा कि जब लड़की ने वहां से भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी दाहिने हाथ को जबरन खौलते तेल में डाल दिया।

Read More: बॉस ने बलात्कार के बाद 19 वर्षीय सेक्रटरी को दसवीं मंजिल से फेंका, बहाने से फ्लैट में बुलाकर रखी ये मांग फिर…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"