सवाल आपका है

Drive Car in Railway Track: रील बनाने के लिए युवती ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, दो घंटे तक थमे रहे मालगाड़ियों और यात्री ट्रेन के पहीए, देखिए वीडियो

Drive Car in Railway Track: रील बनाने के लिए युवती ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार / Image source: Screengrab

Drive Car in Railway Track: रील बनाने के लिए युवती ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार / Image source: Screengrab

हैदराबाद: Drive Car in Railway Track हैदराबाद के बाहरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने रेल की पटरियों पर कार चलाई, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने यहां शंकरपल्ली में करीब आठ किलोमीटर तक कार चलाई।

Read More: IRFC Share Price: लाखों के फायदे से बस कुछ कदम दूर! PSU स्टॉक से खुलने वाली है निवेशकों की किस्मत… 

Drive Car in Railway Track पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान लग रही थी और उसने कार रोकने पर पुलिसकर्मियों से झगड़ा करने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसे काबू करके मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।

उन्होंने कहा कि महिला एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है। अधिकारी ने कहा कि रेलवे पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज करेगी। रेलवे सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि दो मालगाड़ियां और दो यात्री ट्रेन लगभग 20 मिनट तक बाधित रहीं।

Read More: Joint declaration of SCO: शंघाई सहयोग संगठन के घोषणापत्र में पहलगाम हमले और पकिस्तान के करतूतों का जिक्र नहीं, भारत ने किया हस्ताक्षर से इंकार

 

Exit mobile version