महिला ने बीमा राशि के लिए पति की मौत का झूठा दावा किया

महिला ने बीमा राशि के लिए पति की मौत का झूठा दावा किया

महिला ने बीमा राशि के लिए पति की मौत का झूठा दावा किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 8, 2021 3:04 pm IST

अहमदाबाद, आठ जुलाई (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद शहर में बीमा राशि लेने के लिए अपने पति की मौत का झूठा दावा करने के आरोप में 35 वर्षीय महिला को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उसने बीमे के 18.5 लाख रुपये लेने के लिए जाली दस्तावेजों के आधार पर अपने पति की मौत का झूठा दावा किया।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर की अपराध शाखा ने आरोपी महिला नंदा मराठी और डॉक्टर हरिकृष्ण सोनी को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि महिला के पति निमेश मराठी को पता चला कि उसकी पत्नी ने 2019 में उन्हें मृत दिखाकर उनकी जीवन बीमा पॉलिसी के 18.5 लाख रुपये पर कथित तौर पर दावा किया है। इसके बाद उन्होंने बुधवार को अपराध शाखा का रुख किया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि नंदा ने सोनी की मदद से एक रिपोर्ट प्राप्त की जिसमें कहा गया था कि उसके पति की मार्च 2019 में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और उस रिपोर्ट के आधार पर नगर निकाय के अधिकारियों ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपने पति की जानकारी के बिना 18.5 लाख रुपये की राशि पर दावा करने के लिए दो बीमा कंपनियों में दस्तावेज जमा करा दिए। उन्होंने कहा कि मामले में छानबीन चल रही है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में