नोएडा (उत्तर प्रदेश), 23 अप्रैल (भाषा) नोएडा में एक सड़क हादसे में एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे थाना फेस-तीन में सेक्टर-68 के पास हुआ जब मुबारक अंसारी अपनी पत्नी समा खातून और दो वर्षीय बेटे नमन अंसारी के साथ खरीदारी करने गए थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने समा खातून और नमन अंसारी को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मुबारक अंसारी का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
भाषा सं खारी
खारी