गुजरात के बनासकांठा जिले में भालू के हमले में महिला घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले में भालू के हमले में महिला घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले में भालू के हमले में महिला घायल
Modified Date: September 29, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: September 29, 2026 6:38 pm IST

पालनपुर, 29 सितंबर (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार सुबह जंगल में एक भालू ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डांटा के रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) चेतनसिंह बराड़ ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब पीड़िता और तीन अन्य महिलाएं पिछले शाम घर नहीं लौटी बकरियों को तलाशने के लिए डांटा तालुका के सियावाड़ा गांव के पास जंगल में गई थीं।

उन्होंने बताया कि अपने दो बच्चों के साथ इलाके में मौजूद एक मादा भालू ने महिलाओं में से एक पर हमला कर दिया और उसके हाथ, पैर और कूल्हे पर चोटें आईं।

अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को तुरंत डांटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया और चोटों की गंभीरता को देखते हुए बाद में आगे के उपचार के लिए पालनपुर स्थित सिविल ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘आमतौर पर भालू इंसानों पर हमला नहीं करते हैं। लेकिन मादा भालू अपने बच्चों के साथ होने पर अधिक आक्रामक हो जाती हैं। यही हमले की वजह हो सकती है।’’

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में