कोझिकोड (केरल), 31 मार्च (भाषा) कन्नूर एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव के बाद एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
घायल युवती की पहचान वडाकारा निवासी ऐश्वर्या रामकृष्णन (22) के रूप में हुई है, जिनके तीन दांत टूट गए और होंठ व ठोड़ी पर चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को रात करीब 9.50 बजे अलाप्पुझा और कन्नूर के बीच चलने वाली एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में कदलुंडी और फेरोक रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।
पुलिस ने बताया कि सहयात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद रामकृष्णन को अस्पताल ले जाया गया। कोझिकोड रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि छात्रा रामकृष्णन कॉलेज की छुट्टी पर घर लौट रही थी और अनारक्षित डिब्बे में खिड़की के पास बैठी थी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी जांच शुरू कर दी है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।
भाषा आशीष पवनेश
पवनेश