Reported By: dhiraj dubay
,Korba Hanumant Katha News/Image Credit: IBC24 File Photo
Korba Hanumant Katha News: कोरबा: छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा में आस्था अपने चरम पर है। दिव्य हनुमंत कथा के चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान है कि दरबार में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के महासागर में डूबा नजर आया। दरअसल, दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर अर्जी लगाई, जहां पर्चा लिखकर उन्हें उपाय और उपचार बताए गए। इस दौरान एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमान और जनप्रतिनिधि भी आगे आए, (Korba Hanumant Katha News) जिससे सेवा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
वहीं दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। मंत्रोच्चार के दौरान कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करते नजर आए। कुछ लोग झूमते और जमीन पर लोटते दिखाई दिए, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और रहस्यमय बन गया। इस बीच 583 लोगों की घर वापसी भी कराई गई, (Korba Hanumant Katha News) जिसमें एक मुस्लिम परिवार द्वारा सनातन धर्म अपनाने की बात सामने आई।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि “जब तक जिएंगे, (Korba Hanumant Katha News) हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे।” फिलहाल कोरबा में यह आयोजन आस्था, विश्वास और धार्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है, जहां हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-