प. बंगाल के पूर्व बर्धमान में बस और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत, 30 घायल
प. बंगाल के पूर्व बर्धमान में बस और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत, 30 घायल
गलसी (पश्चिम बंगाल), 25 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में बुधवार को बेनाचिति-कृष्णानगर मार्ग पर एक बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और कम से कम 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गलसी थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के गलीग्राम इलाके में हुई।
अधिकारी के अनुसार घायल यात्रियों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।
एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया।’
पुलिस ने टक्कर के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना

Facebook


