पति ने नहीं बनाया भाइयों जैसा नया घर, महिला ने गुस्से में ले ली दो महीने के बेटे की जान
Woman kills two-month-old son after quarrel with husband over not building new house
कोटाः बारां जिले में पति द्वारा नया घर नहीं बनाने से आक्रोशित एक महिला ने अपने दो माह के शिशु की ससुर के खेत के कुएं में फेंक कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी निशु (26) को हिरासत में लिया गया है और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार को देवेरी गांव में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, पति के दो बड़े भाइयों की तरह नया घर नहीं बनाने को लेकर महिला का पति से अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला बेटे के साथ अपने मायके जाने के लिये घर से निकल गई। एसएचओ (कस्बा थाना) रविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने मायके जाने के दौरान अपने बेटे रोहित को अपने ससुर के खेत में एक कुएं में फेंक दिया था।
Read More : WPL 2023 : रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स की जीत, गुजरात जायंट्स को तीन विकेट से हराया
उन्होंने बताया कि महिला के खुलासे पर शनिवार को कुएं से नवजात का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पति ने पुलिस को बताया कि उसने एक साल पहले अपनी तीन साल की बेटी के साथ भी ऐसा ही किया था, हालांकि कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते देख लिया और बच्ची को बचा लिया था।

Facebook


