कोलकाता में लिफ्ट देने के बाद चलती कार में युवती से छेड़छाड़

कोलकाता में लिफ्ट देने के बाद चलती कार में युवती से छेड़छाड़

कोलकाता में लिफ्ट देने के बाद चलती कार में युवती से छेड़छाड़
Modified Date: February 16, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: February 16, 2026 7:12 pm IST

कोलकाता, 16 फरवरी (भाषा) दक्षिण कोलकाता में युवती को घर तक लिफ्ट देने का प्रस्ताव देने के बाद एक चलती कार के अंदर उससे छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कस्बा थाने में रविवार को दर्ज कराई गई शिकायत में युवती ने कहा कि शुक्रवार की देर रात न्यू बल्लीगंज रोड पर एक जगह पर उसे कार में बैठने के लिए कहा गया।

युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि एसयूवी में बैठे तीन युवकों में से दो को वह जानती थी और इसलिए बिना किसी संदेह के वह कार में बैठ गई।

वाहन ईएम बाईपास की ओर बढ़ा और तीनों पुरुषों ने उससे छेड़छाड़ कर दी।

अधिकारी ने बताया कि लगभग एक घंटे तक इधर-उधर भटकने के बाद कार के आनंदपुर इलाके के पास पहुंचने पर युवती को छोड़ दिया गया।

पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कार तथा अपराधियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने पिछले सप्ताह दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट के अपने दौरे के दौरान कहा था कि नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में