नोएडा में मासिक तनाव के चलते अधेड़ ने आत्महत्या की, युवती ने जहर खाया

नोएडा में मासिक तनाव के चलते अधेड़ ने आत्महत्या की, युवती ने जहर खाया

नोएडा में मासिक तनाव के चलते अधेड़ ने आत्महत्या की, युवती ने जहर खाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 29, 2021 7:38 am IST

नोएडा, 29 मई (भाषा) थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव में एक युवती ने मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मोरना गांव निवासी 21 वर्षीय काजल ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर जहर खा लिया। उसके पिता ने गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस-3 क्षेत्र के परथला गांव में भी 40 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पंखे लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं नेहा

नेहा


लेखक के बारे में