झारखंड के गोड्डा में महिला की चाकू घोंपकर हत्या

झारखंड के गोड्डा में महिला की चाकू घोंपकर हत्या

झारखंड के गोड्डा में महिला की चाकू घोंपकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 4, 2022 9:50 pm IST

गोड्डा (झारखंड), चार जनवरी (भाषा) गोड्डा के मेहरमा थाना क्षेत्र में मंगलवार को 40 वर्षीय एक महिला की अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक शिव शंकर तिवारी ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

महिला के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे शौच के लिए वह घर से निकली थी। बाद में बायपास के किनारे खेत में शव मिला। परिजनों ने महिला के कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के चार बच्चे हैं।

भाषा सं इन्दु आशीष

आशीष


लेखक के बारे में