CG assembly Monsoon Session 2026: आज गरमाएगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का सदन! अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा, ये मंत्री देंगे सवालों का जवाब
CG assembly Monsoon Session 2026: आज गरमाएगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का सदन! अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा, ये मंत्री देंगे सवालों का जवाब
CG assembly Monsoon Session 2026 | Photo Credit: AI
- छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का 5वां दिन
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल देंगे प्रश्नों का जवाब
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थानीय निकायों की CAG रिपोर्ट पटल पर रखेंगे
रायपुर: CG assembly Monsoon Session 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का पांचवा दिन है। सदन की कार्यवाही आज 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा के पांचवें दिन मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल पश्नों का जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री लक्ष्मी ओपी चौधरी स्थानीय निकायों की CAG रिपोर्ट पटल पर रखेंगे। विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह, भईयालाल राजवाड़े प्रतिवेदनों की प्रस्तुति देंगे। साथ आज विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
चौथा दिन इस मुद्दे पर ही चर्चा
CG assembly Monsoon Session 2026 आपको बता दें कि मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान गैर मछुआ समाज के लोगों को नियम विरुद्ध समूह पट्टा देने का मामला उठा। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ये मामला सदन में उठाया है। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने आरोप लगाया कि बलौदा बाजार और बम्हनीडीह में मछुआ समाज के लिए आरक्षित पट्टे दूसरे समाज के लोगों को दे दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जिसके बाद मंत्री नेताम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
जिसके बाद ध्यानाकर्षण के दौरान बस्तर में मातृ वंदन योजना में मातृ वंदन योजना में कथित अनियमितताओं का मामला सदन में जोर-शोर से उठा। कांग्रेस विधायक विक्रम मांडवी ने इस मामले को उठाया। विक्रम मांडवी ने आरोप लगाया कि योजना के तहत करीब 1400 खातों से राशि आहरण का मामला सामने आया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Dr Narottam Mishra Datia News: भरी सभा में फूटा पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का गुस्सा.. कहा, ‘मैं याद रखने वाला व्यक्ति हूं, भूलता नहीं’.. जानें किसे दी चेतावनी
- Vande Bharat: नरोत्तम की दो टूक.. ‘दोस्ती-दुश्मनी दोनों को नहीं भूलता’! दतिया उपचुनाव का रण और हुआ भीषण, देखिए ये विस्तृत रिपोर्ट
- Jashpur Dokda Jagannath Rath Yatra : CM विष्णुदेव साय बने गजपति महाराजा! ‘छेरा पहरा’ की पावन रस्म निभाई, दोकड़ा में दिखा आस्था का सबसे भव्य नज़ारा

Facebook


