जंतर-मंतर पर महिला ने दीपके पर स्याही जैसी चीज फेंकी, अफरा-तफरी की स्थिति बनी
जंतर-मंतर पर महिला ने दीपके पर स्याही जैसी चीज फेंकी, अफरा-तफरी की स्थिति बनी
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही जैसी कोई चीज फेंक दी।
इस घटना के दौरान दीपके प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित हुआ और कॉजपा समर्थक मंच की ओर पहुंच गए।
महिला की पहचान और उसके इस तरह के कृत्य के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले में और विवरण की प्रतीक्षा है।
भाषा
वैभव सुभाष
सुभाष

Facebook


