नोएडा, 28 जुलाई (भाषा) नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के घंघोला गांव में एक महिला का शव उसकी मंगलवार की सुबह फंदे से लटका मिला । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान तनु (25) के तौर पर हुयी है। उन्होंने बताया कि उसका शव घर पर पंखे में लगे फंदे से लटकता मिला ।
उन्होंने बताया कि परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं रंजन
रंजन