महिला का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका
महिला का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका
नोएडा (उप्र), 24जुलाई (भाषा) थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर गांव के पास पुलिस को नहर में एक महिला का शव मिला है।
दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि अजायबपुर गांव के पास नहर में एक महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
भाषा सं
शोभना
शोभना

Facebook


