दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, बारिश और तेज हवाओं के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, बारिश और तेज हवाओं के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट'

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, बारिश और तेज हवाओं के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’
Modified Date: May 11, 2026 / 09:57 am IST
Published Date: May 11, 2026 9:57 am IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह गर्म रही और शहर के कई मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज और कल के लिए शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग केंद्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह लोधी रोड और आयानगर में भी न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 2.4 और 1.5 डिग्री अधिक है।

हालांकि, पालम और रिज केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.2 और 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सुमित वैभव

वैभव


लेखक के बारे में