केरल में 19 अप्रैल तक गर्मी का ‘येलो अलर्ट’, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

केरल में 19 अप्रैल तक गर्मी का 'येलो अलर्ट', कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

केरल में 19 अप्रैल तक गर्मी का ‘येलो अलर्ट’, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका
Modified Date: April 17, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: April 17, 2026 6:07 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 17 अप्रैल (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल में बढ़ते तापमान को देखते हुए 19 अप्रैल तक गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

‘येलो अलर्ट’ मध्यम स्तर की लू (उष्ण लहर) की स्थिति को दर्शाता है और इसमें लोगों को भीषण गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

केएसडीएमए के बयान में कहा गया है कि पालक्कड़ जिले के कुछ अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास, कोल्लम में 39 डिग्री सेल्सियस और कोट्टायम में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इसमें कहा गया है कि अलाप्पुझा, पत्तनमथिट्ठा, एर्णाकुलम, त्रिशूर, मलाप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि तिरुवनंतपुरम में करीब 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई गई है।

केएसडीएमए ने बताया कि आईएमडी के अनुसार इस अवधि में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

इसके अलावा, इसी अवधि के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर इन जिलों में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहने का अनुमान है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पारुल

पारुल


लेखक के बारे में