‘गोरखपुर को लखनऊ और दिल्ली के शहज़ादों का पिकनिक स्पॉट नहीं बनने दूंगा’

Ads

'गोरखपुर को लखनऊ और दिल्ली के शहज़ादों का पिकनिक स्पॉट नहीं बनने दूंगा'

  •  
  • Publish Date - August 19, 2017 / 09:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर से स्वच्छ यूपी, स्वस्थ यूपी अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला भी किया.  

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफाई के लिए सभी के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना का पनपना बेहद जरूरी है। प्रतिस्पर्धा के माध्यम से हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ेगा और प्रदेश स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी का नहीं बल्कि जन जन का अभियान है। अपने सम्बोधन में वह सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह गोरखपुर को किसी लखनऊ के शहजादे या दिल्ली के युवराज का पिकनिक स्पॉट नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि अब तक हम गंगा के किनारे 1627 गांव को खुले में शौचमुक्त कर चुके हैं। अब लक्ष्य है कि 30 दिसम्बर तक प्रदेश के 30 जिलों को ओडीएफ बनाया जाए।