वेब डेस्क। अगर आप हैरी पॉटर के फैन हैं और उसके जादुई पिटारे में से अदृश्य होने वाले लबादे के रहस्य से रोमांचित हैं तो ये खबर आपके लिए है। याद है आपको, एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था मिस्टर इंडिया, इस फिल्म में नायक अनिल कपूर के हाथ में लग जाता है एक ऐसा नुस्खा, जिससे वो जब चाहे गायब हो सकते थे, अदृश्य हो सकते थे।
देखें वीडियो-
ये फिल्म काफी हिट रही थी और बाद में इसी थीम पर एक और फिल्म गायब भी बनाई गई थी, हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी। अदृश्य होने की ताकत अपने आप में इतनी बड़ी ताकत है, जो किसी को भी ताकतवर बना सकती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वाकई कोई अदृश्य हो सकता है? हम इस बारे में भी बताएंगे, लेकिन उससे पहले ये वीडियो तो देख लीजिए-
देखा आपने? ये एक ऐसा ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी लबादा है, जिसको आप अपने सामने ले आएं तो आपके पीछे की सारी चीजें तो जैसी की तैसी ही दिखती रहेंगी, लेकिन आप नहीं दिखेंगे। है न ये हैरतअंगेज ? यकीन नहीं हो रहा है न? यकीन करना वाकई मुश्किल है, लेकिन इस वीडियों को शेयर किया है चीन के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के डिप्टी हेड चेन शिकू ने, जिनका दावा है कि इसका इस्तेमाल सैन्य क्षेत्र में मददगार साबित हो सकता है। इस वीडियो के साथ लिखा है कि पारदर्शी मैटीरियल और तकनीक के जरिये बनाए गए कपड़े में ये क्षमता होती है कि वो इसे पहनने वाले व्यक्ति के अगल-बगल की लाइट वेव यानी प्रकाश तरंगों को रिफलेक्ट कर सकती है।
ये भी पढ़ें- INS कलवरी भारतीय नौसेना में शामिल,नेवी के युद्ध क्षमता में इजाफा
इस तकनीक से जो भी व्यक्ति ये कपड़ा पहनता है, वो अदृश्य हो सकता है। हम आपको बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह की टिप्पणियां दी हैं, कोई इसे ग्रीन स्क्रीन का कमाल बता रहा है तो किसी ने इसे फेक यानी फर्जी करार दिया है। अगर आप भी इसे फर्जी या नजरों का धोखा मान रहे हैं तो अंतिम नतीजे पर पहुंचने से पहले एक और वीडियो देख लें और ये वीडियो चीन का नहीं, बल्कि जापान में कियो यूनिवर्सिटी में इसी थीम यानी अदृश्य होने को लेकर हो रहे रिसर्च का है। अब जापान की तकनीकी क्षमता और तरक्की के बारे में आप तो जानते ही हैं।
रेट्रो रिफ्लेक्टिव प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी के बारे में चर्चा पहली बार 2003 में शुरू हुई थी, लेकिन रिसर्च लगातार जारी है, जिसमें एक लबादे के माध्यम से ऑब्जेक्ट्स अदृश्य हो जाते हैं। वैसे विज्ञान ने कई ऐसे आविष्कार किए हैं, जो सफल होने से पहले चमत्कार या अविश्वसनीय ही माने जाते थे, लेकिन बाद में आम हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- नहीं रहे सबको हंसाने वाले “फिर हेरा फेरी” के डायरेक्टर नीरज वोरा
ऐसे अनेकानेक उदाहरण हमारे चारों ओर नजर आते हैं, जैसे रामायण में रावण के पुष्पक विमान का जिक्र था, जबकि ये उस दौर में लिखा गया था, जब हवाई जहाज का आविष्कार हुआ ही नहीं था, लेकिन अब ये आम है। इसलिए अभी मिस्टर इंडिया या हैरी पॉटर बनने का सपना भले ही दूर की बात लगे, लेकिन ये भी संभव है कि अदृश्य होने की तकनीक आने वाले वक्त में इतना अचंभित करने वाला न हो।
वेब डेस्क, IBC24