आप ने किसानों के खिलाफ बयान को लेकर बिधूड़ी को भाजपा से निकाले जान की मांग की

Ads

आप ने किसानों के खिलाफ बयान को लेकर बिधूड़ी को भाजपा से निकाले जान की मांग की

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 06:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कथित रूप से असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।

आप विधायक और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में एक वीडियो दिखाया जिसमें दक्षिण दिल्ली के सांसद बिधूड़ी कथित रूप से किसानों और नये कृषि कानूनों के प्रति उनके आंदोलन के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं।

हालांकि बिधूड़ी ने कहा कि इस वीडियो में आप नेताओं ने छेड़छाड़ की है और उन्होंने किसानों के लिए असम्मानपूर्ण कुछ नहीं कहा।

चड्ढा ने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री से बिधूड़ी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग करना चाहूंगा।’’

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव

राजकुमार