जयपुर में थाने में छत से कूदे युवक की मौत

जयपुर में थाने में छत से कूदे युवक की मौत

जयपुर में थाने में छत से कूदे युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: December 17, 2020 12:08 pm IST

जयपुर, 17 दिसम्बर (भाषा) राजस्थान में जयपुर के भटटा बस्ती थाने में छत से कूदे एक युवक की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गयी। युवक के खिलाफ मोबाइल छीनने एक मामला दर्ज था।

थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि 21 वर्षीय आसिफ ने मोबाइल फोन कथित रूप से छीना था और कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। गत शुक्रवार को ये लोग उसे पकड़ कर थाने लेकर आये थे।

सिंह ने बताया, ‘‘ड्यूटी अधिकारी अन्य काम में व्यस्त थे तो इन लोगों को कुछ देर स्वागत कक्ष में इंतजार करने को कहा गया। इसी दौरान आरोपी सीढियों से छत पर गया और नीचे कूद गया। घायल युवक को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया जहां बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मोबाइल छीनने का मामला दर्ज किया गया था।

भाषा कुंज पृथ्वी

देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में