बंगाल में पार्क में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच शुरू

बंगाल में पार्क में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच शुरू

बंगाल में पार्क में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच शुरू
Modified Date: July 23, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: July 23, 2026 2:34 pm IST

कोलकाता, 23 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के दमदम पार्क क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव लोहे की रेलिंग से लटका मिला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, घटना उस समय सामने आई जब सुबह टहलने निकले लोगों के एक समूह ने दमदम पार्क इलाके में एक युवक को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद लेक टाउन थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का असल कारण पता लग पाएगा।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में