यूपीएससी की तैयारी करनेवाली युवती राजेंद्र नगर में फांसी से लटकी मिली

Ads

यूपीएससी की तैयारी करनेवाली युवती राजेंद्र नगर में फांसी से लटकी मिली

  •  
  • Publish Date - October 9, 2021 / 02:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी करनेवाली 25 वर्षीय युवती फांसी से लटकी मिली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान आकांक्षा मिश्रा के रूप में की गयी है और वह छत से फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि इसकी खबर शुक्रवार को 11 बजकर 50 मिनट पर मिली और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अधिकारी ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर पर युवती के शव पर बाहरी जख्म के निशान नहीं हैं । उन्होंने बताया कि उसकी गर्दन पर बंधन का निशान है। चौहान ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा स्नेहा रंजन

रंजन