नोएडा में एक युवक ने की खुदकुशी
नोएडा में एक युवक ने की खुदकुशी
नोएडा, 15 जुलाई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में एक युवक ने अपनी मां को वीडियो कॉल करके कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। मां समझाती रही, लेकिन युवक नहीं माना और पंखे से फंदा लगाकर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मूल रूप से ओडिशा प्रांत के रहने वाला चंद्रशेखर (30 वर्ष) पुत्र सूर्यमणि विश्वास नोएडा के वाजिदपुर गांव में रहते थे।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया और उनसे कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि इस पर मां बेटे से ऐसा नहीं करने की मिन्नत करने लगी, लेकिन वह नहीं माना और देखते ही देखते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं. नेत्रपाल संतोष
संतोष
संतोष

Facebook


