प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, 20 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, 20 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, 20 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
Modified Date: July 1, 2026 / 09:34 pm IST
Published Date: July 1, 2026 9:34 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने पेपर लीक के मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए बुधवार को प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने संगठन के करीब 20 सदस्यों को हिरासत में ले लिया।

युवा कांग्रेस और उसकी दिल्ली इकाई ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों की चिंताओं को उजागर करने के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ के तहत कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में प्रदर्शन आयोजित किया।

प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर पेपर लीक की घटनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने ‘नीट’ परीक्षा विवाद और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का भी मुद्दा उठाया।

भाषा हक माधव अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में