यूथ लीग के नेता का रिश्तेदार पुलिस अधिकारी पर हमले के मामले में गिरफ्तार

यूथ लीग के नेता का रिश्तेदार पुलिस अधिकारी पर हमले के मामले में गिरफ्तार

यूथ लीग के नेता का रिश्तेदार पुलिस अधिकारी पर हमले के मामले में गिरफ्तार
Modified Date: August 3, 2025 / 08:53 pm IST
Published Date: August 3, 2025 8:53 pm IST

कोझिकोड (केरल), तीन अगस्त (भाषा) मुस्लिम यूथ लीग के एक प्रमुख नेता के रिश्तेदार को एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जो उससे मादक पदार्थ से संबंधित मामले में पूछताछ कर रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एमवाईएल के राज्य महासचिव पी के फिरोस के भाई पी के बुजैर को कुन्नमंगलम थाने के एक सरकारी पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

एमवाईएल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की युवा शाखा है।

यह घटना चूलमवायल बस प्रतीक्षालय में हुई, जहां बुजैर से मादक पदार्थों से संबंधित संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर अधिकारी पर हमला कर दिया।

बुजैर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 और 121(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फिरोस ने कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे तथा कहा कि यदि उनके भाई ने कोई अपराध किया है तो उसे कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई अक्सर उनकी राजनीति की आलोचना करते रहे हैं।

यह स्पष्टीकरण बुजैर की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक आलोचना के बीच आया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में