मादक पदार्थों के बजाय खेल के मैदान और नशे की लत की जगह पढ़ाई चुनें युवा: कंभमपति

मादक पदार्थों के बजाय खेल के मैदान और नशे की लत की जगह पढ़ाई चुनें युवा: कंभमपति

मादक पदार्थों के बजाय खेल के मैदान और नशे की लत की जगह पढ़ाई चुनें युवा: कंभमपति
Modified Date: August 2, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: August 2, 2026 7:50 pm IST

भुवनेश्वर, दो अगस्त (भाषा) ओडिशा के राज्यपाल हरिबाबू कंभमपति ने रविवार को युवाओं से अपील की कि वे मादक पदार्थों के बजाय खेल के मैदान चुनें, नशे की लत की बजाय पढ़ाई चुनें और आत्म-विनाश के बजाय समाज सेवा का रास्ता अपनाएं।

उन्होंने कहा कि युवा नशा मुक्त समाज बनाने में मदद करें और देश के निर्माण में मजबूत आधार बनें।

‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 100 सप्ताह का यह अभियान युवाओं को सशक्त बनाने और नशे की बुराई को खत्म करने का राष्ट्रीय संकल्प है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

कंभमपति ने कहा कि यह पहल स्वस्थ, आत्मविश्वासी और नशा मुक्त भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं।

राज्यपाल ने चेतावनी दी कि नशे की लत चुपचाप लोगों के सपनों को खत्म कर देती है, सही निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर देती है और युवाओं से आगे बढ़ने के अवसर छीन लेती है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में