वाईएसआरसीपी सांसद ने नेपाल में आंध्र के लोगों की मदद के लिए पत्र लिखा
वाईएसआरसीपी सांसद ने नेपाल में आंध्र के लोगों की मदद के लिए पत्र लिखा
तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 27 अगस्त (भाषा) वाईएसआरसीपी सांसद एम. गुरुमूर्ति ने नेपाल में आई आकस्मिक बाढ़ से प्रभावित आंध्र प्रदेश के लोगों को बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और काठमांडू स्थित भारतीय उच्चायोग से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
तिरुपति के सांसद ने जयशंकर और काठमांडू में भारतीय उच्चायुक्त को अलग-अलग पत्र लिखकर घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने, मृतकों के पार्थिव शरीर को बरामद कर उनके परिजनों तक पहुंचाने तथा अब भी लापता लोगों के लिए तलाश एवं बचाव अभियान जारी रखने का अनुरोध किया।
गुरुमूर्ति ने कहा, ‘केंद्र के दखल की तुरंत जरूरत है, क्योंकि नेपाल आपदा में घायल होने, मरने और कई लोगों के लापता होने की खबरों से आंध्र प्रदेश में उनके परिवारों के बीच गंभीर चिंता है।’
उन्होंने विदेश मंत्रालय और भारतीय उच्चायोग से नेपाल सरकार, स्थानीय प्रशासन, बचाव एजेंसियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर घायलों को तत्काल उपचार, अस्पताल में भर्ती, दवाएं और आपात सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
इस बीच, नयी दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन ने बताया कि नेपाल में आई बाढ़ के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के उन सात तीर्थयात्रियों की पहचान कर ली गई है, जिनके बारे में जानकारी जुटानी या पुष्टि करनी थी। उनकी जानकारी नेपाल में भारतीय उच्चायोग के साथ साझा की गई है ताकि उन्हें ढूंढा जा सके, स्थिति की पुष्टि की जा सके और उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष

Facebook


