Latest Damoh News: दमोह में स्वस्थ्य सेवाओं से जनता परेशान, इलाज में लापरवाही ने ली मासूम की जान, जिम्मेदार कौन ?
दमोह में स्वस्थ्य सेवाओं से जनता परेशान,,,Latest Damoh News: People are upset with the health services in Damoh, negligence in…

Latest Damoh News image source - ibc 24
दमोह : Latest Damoh News हमेशा से अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कटघरे में रहने वाला जिला अस्पताल में गुरुवार शाम एक बार फिर हंगामें हो गया। दरसल एक नवजात मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत होने के बाद मासूम के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाया। इन्ही आरोपों के बीच ड्यूटीरत स्टाफ नर्सो ने भी परिजनों पर अभद्रता और मारपीट किए जाने के आरोप लगाया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस नवजात के परिजनों को कोतवाली थाना ले गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। वही घटना के बाद मासूम के परिजन रोते बिलखते और कार्यवाही की मांग करते नजर आये।
Latest Damoh News दरअसल मामला दमोह जिला अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि शहर के गड़िया मुहल्ला निवासी अनिल गौतम अपने एक महीने के बालक को बीमारी के चलते जिला अस्पताल दमोह लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरो कि टीम ने नवजात कि हालत देखते हुए वेंटीलेटर पर रख दिया। डॉक्टरों ने नवजात का इलाज शुरू कर दिया। मगर अचानक उसकी तबीयत फिर खराब होने लगी। परिजनों के अनुसार ड्यूटी पर मौजूद नर्सो से बार-बार बालक को देख लेने की बात कही गई। लेकिन स्टाफ नर्से मासूम बच्चे के परिजनों कि बात को नजरअंदाज कर मोबाइल चलाती रही और इसी दौरान नवजात की मौत हो गई। वहीँ घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने स्पष्ट रूप से ड्यूटी के दौरान डाक्टर न होने और समुचित इलाज न होने की बात कहकर अस्पताल मे जमकर हंगामा किया। वही दूसरी ओर जिला अस्पताल में ड्यूटीरत स्टाफ नर्स प्रियंका विश्वकर्मा ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए मासूम की हालत ज्यादा खराब होने की बात कही। साथ ही लापरवाही के आरोपों से इंकार किया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नवजात की मौत इलाज के दौरान हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया और लापरवाही से इलाज किया, जिससे नवजात की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Latest Damoh News: People are upset with the health services in..
दमोह
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm