Damoh Latest News: नायब तहसीलदार ने एसपी पर लगाए गंभीर आरोप, पत्र हुआ वायरल, जानें पूरा मामला
Damoh Latest News: दमोह जिले के पटेरा में पदस्थ तहसीलदार ने एसपी कटनी अभिजीत रंजन पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

Damoh Latest News | Source : IBC24
- तहसीलदार ने एसपी कटनी अभिजीत रंजन पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
- मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखे गए कथित पत्र सामने आए हैं।
- हालांकि तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा खुद सामने नहीं आए हैं।
दमोह। Damoh Latest News; मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पटेरा में पदस्थ तहसीलदार ने एसपी कटनी अभिजीत रंजन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखे गए कथित पत्र सामने आए हैं। जिसमें जान का खतरा बताया है। हालांकि तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा खुद सामने नहीं आए हैं। उनकी पत्नी ख्याति मिश्रा कटनी में सीएसपी के पद पर पदस्थ हैं। वहीं इस मामले में कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने मीडिया से चर्चा की और कैमरे के सामने कुछ भी कहने से साफ माना कर दिया।
बिना कैमरे के कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा ने पति की शिकायत को आधारहीन बताया है।जबकि एसपी ने भी इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि इस तरह की शिकायत से वे व्यथित हैं। हाथ से लिखे गए इस शिकायती पत्र के मामले में तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा की ओर से दिए गए कथित शिकायती पत्र में उनकी रेकी करवाने और जान से खत्म किए जाने की धमकी का उल्लेख किया गया है।
वहीं इस मामले को लेकर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शैलेन्द्र बिहारी शर्मा के गोल होने के कारण को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा है कि 'उन्होंने अपनी पारिवारिक समस्या का उल्लेख करते हुए अवकाश माँगा था। जिसे हमारे द्वारा स्वीकृत किया गया था। साथ ही दमोह एसपी ने भी मामले में जबाब देते हुए कहा कि 'यह कटनी का मामला है। जिसके लेटर वायरल हुए है। इस पर बड़े स्तर से जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।'
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने एसपी कटनी अभिजीत रंजन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एसपी ने उनकी रेकी करवाई और उन्हें जान से खत्म करने की धमकी दी।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Naib Tehsildar made serious allegations against SP, letter went viral, know the whole matter
दमोह
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm