BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Damoh Latest News: गौ हत्या मामले में पुलिस प्रशासन सख्त, फरार आरोपियों को पकड़कर शहर में निकाला जुलूस, लगवाए ‘गौ माता की जय’ के नारे

Damoh Latest News: गौ हत्या मामले में पुलिस प्रशासन सख्त, फरार आरोपियों को पकड़कर शहर में निकाला जुलूस, लगवाए ‘गौ माता की जय’ के नारे |

Damoh Latest News | Source : IBC24

Damoh Latest News | Source : IBC24

Shyam Dwivedi
Published: 09 Mar 2025 | 10:06 amModified: 09 Mar 2025 | 10:10 am
HIGHLIGHTS
  1. दमोह में गौ हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
  2. शुक्रवार को गौ हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए थे।
  3. पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Damoh Latest News : दमोह। दमोह में गौ हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस बीच, शहर के कोतवाली क्षेत्र के सीता बावड़ी इलाके में गौहत्या के मामले में पुलिस और हिंदू संगठनों की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को गौहत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए थे। इसी घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति शुक्रवार को हंगामा करते हुए नाराजगी जताते हुए बाजार बंद का आह्वान किया था, जिसके बाद प्रशासन ने आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चलाया।

read more: Rohit Sharma Retirement News: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर बड़ी खबर! आज कर सकते हैं संन्यास की घोषणा, खुद कप्तान ने दिए ये संकेत 

इसी कड़ी में पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन आरोपियों का जुलूस निकाला, जिसमें पुलिस बल के साथ आरोपियों को कोर्ट ले जाया गया। इस दौरान आरोपी "पुलिस हमारी बाप है, गौ हत्या पाप है, गौ माता की जय" जैसे नारे लगाते नजर आए। पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वहीं मामले मे कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि गौहत्या के इस गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि "अगर कोई अपराध बार-बार होता है, तो इसका मतलब यह है कि अपराधियों में कानून का भय नहीं है। ऐसे में समाज को एक सख्त संदेश देने के लिए यह जुलूस निकाला गया।"

पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के गंभीर अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इससे पहले भी पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों का जुलूस निकालकर कड़ा संदेश दिया था।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: दमोह में गौहत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Police administration strict in cow slaughter case, absconding accused caught and made to stand in trouble, took out procession in the city

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm