Damoh Mission Hospital Case Update: विवादों के घेरे में दमोह मिशन हॉस्पिटल! अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, राज्य बाल आयोग ने कलेक्टर को जारी किया नोटिस
Damoh Mission Hospital Case Update: विवादों के घेरे में दमोह मिशन हॉस्पिटल! अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, राज्य बाल आयोग ने कलेक्टर को जारी किया …

Damoh Mission Hospital Case Update | Source : IBC24 File Photo
- एमपी के दमोह में मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल इन दिनों गंभीर विवादों के घेरे में है।
- अब एक और गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
- राज्य बाल आयोग ने दमोह कलेक्टर को नोटिस जारी कर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
दमोह। Damoh Mission Hospital Case Update: एमपी के दमोह में मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल इन दिनों गंभीर विवादों के घेरे में है। जहां एक ओर अस्पताल में नकली डॉक्टर के इलाज करने का मामला सामने आया है, वहीं अब एक और गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। राज्य बाल आयोग ने दमोह कलेक्टर को नोटिस जारी कर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
read more: Bank Holiday: तीन दिन तक बैंक रहेंगे बंद, शेयर मार्केट भी इन तीन दिनों तक रहेगा शांत
दरअसल राज्य बाल आयोग के सदस्य ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ महीने पहले हिंडौरिया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का मिशन अस्पताल में गर्भपात कराया गया था। आरोप है कि पीड़िता को दवाइयां देकर गर्भपात कराया गया, लेकिन इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। गर्भपात के दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ गई, जिसे बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। इस गंभीर लापरवाही की शिकायत राज्य बाल आयोग को मिली थी। आयोग ने पहले भी दमोह कलेक्टर को इस मामले में पत्र भेजा था, जिसमें अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।
हालांकि, आयोग का आरोप है कि जिला प्रशासन लगातार मिशन अस्पताल प्रबंधन के पक्ष में खड़ा रहा और कार्रवाई नहीं की गई। अब इस मामले में दोबारा राज्य बाल आयोग ने दमोह कलेक्टर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट आयोग को सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस नोटिस के सामने आने के बाद जिले में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दमोह के मिशन अस्पताल में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का बिना पुलिस सूचना दिए अवैध गर्भपात कराए जाने का मामला सामने आया है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: State Child Commission issued notice to Collector in Damoh Mission Hospital case
दमोह
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm